{"_id":"5bbe568e867a5528367e0bf2","slug":"181539200654-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के प्रति किया जागरूक
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं को मतदाता पंजीकरण कराने एवं मतदान के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को नगर स्थित में जैन इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राओं को मतदाता पंजीकरण कराने एवं मतदान करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों ने बताया कि जो छात्र और छात्रा 18 वर्ष के हो चुके हैं वे सभी अपने मतदान केंद्र के बूथों पर मतदाता पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग प्रत्येक दशा में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अच्छा प्रत्याशी चुनना चाहिए, जो विकास कार्य करा देश को तरक्की की ओर ले जा सके। शिक्षकों ने सभी छात्र और छात्राओं को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, दीपक शर्मा, सुभाष राम, अवनीश कुमार, राज कुमार सिंह, सुदेश कुमार, भरत धामा, संजय जैन आदि रहे।