फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गणेश महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन

गणेश महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन

Tue, 18 Sep 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के चलते नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज, बालाजी मंदिर एवं सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही भक्तों ने गंगा जल, दूध, शहद से स्नान करा धर्म लाभ उठाया। साथ ही मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर भाव विभोर होकर भक्त झूमते रहे।

खेकड़ा नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज, बालाजी मंदिर एवं सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के चलते सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान गणेश के लम्बोदर स्वरूप की पूजा अर्चना की। स्कूली बच्चों ने भगवान लम्बोदार से स्वास्थ्य, बल, बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे। सीताराम मन्दिर में पंडित यज्ञेश शास्त्री द्वारा भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कराई। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कहा कि भगवान लम्बोदार की पूजा अर्चना करने से बल बुद्धि, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान का ध्रत गंगाजल, शहद, दूध से स्नान कराया । साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे। साथ ही भक्त गणों ने भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। दिल्ली से पहुंची देवेंद्र दीक्षित एंड पार्टी ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान पंडित यज्ञेश शास्त्री, जयबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, देवेश कौशिक, हरिओम शर्मा, विपिन शर्मा, विनोद अग्रवाल, जयकुमार, सुशीला सिंघल, सन्नी गुप्ता, मनी गुप्ता, संजय वर्मा, प्रिंस कौशिक, आशीष कौशिक, दीपक शर्मा, आनंद गुप्ता, मोहिनी, अनीता शर्मा, हर्ष वर्मा, मोहित वर्मा, कनक वर्मा, अदिति वर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, संगीता कौशिक, स्वेता कौशिक, मुकेश गुप्ता, कर्ण गोस्वामी, मधुर अग्रवाल, भूपेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed