फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना समिति संचालकों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

गन्ना समिति संचालकों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति संचालकों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा
गन्ना समिति संचालकों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

हटाने की मांग कर डीसीओ को सौंपा ज्ञापन
29 पीबीटीपी 17
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गन्ना समिति संचालक एवं सचिव के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सचिव पर अभद्रता सहित तमाम आरोप लगाते हुए संचालकों ने डीसीओ राजेश्वर यादव को ज्ञापन सौंपा और सचिव को हटाने की मांग की गई है।
पीलीभीत गन्ना समिति में कुछ माह पूर्व अतिवीर सिंह को सचिव नियुक्त किया गया था। तैनाती के बाद से ही वह विवादों के घेरे में हैं। बोर्ड की बैठक में भी संचालक मंडल उनका बहिष्कार कर चुका है। संचालकों का आरोप है कि सचिव अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं जब मौजूद रहते हैं तो किसानों से अच्छा व्यवहार नहीं करते। किसानों के साथ संचालकों से भी उनका झगड़ा होता रहा है। अब एक बार फिर संचालकों ने समिति सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला है। बृहस्पतिवार को संचालकों ने सचिव के कार्य व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। गन्ना समिति अध्यक्ष ज्ञान देवी एवं गन्ना परिषद अध्यक्ष रचित अग्रवाल के नेतृत्व में संचालकों ने गन्ना भवन पहुंचकर डीसीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें सचिव अतिवीर सिंह ने सचिव ने बिना बोर्ड की सहमति के ही 30 मार्च को सामान्य निकाय की बैठक (एजीएम) बुलाने का आदेश जारी कर दिया है। सचिव अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं जिसे संचालक की नहीं किसान भी परेशान हैं। ऐसे में सचिव को तत्काल हटाकर नए सचिव की तैनाती कर सामान्य निकाय की बैठक बुलाने की मांग की गई है। इसके अलावा गन्ने की सर्वे कंप्यूटर में फीड कराकर पर्चियां जारी कराने, किसानों की पेड़ी की पर्चियां दो दिन में दिलवाने, कंप्यूटर कक्ष के स्टाफ को बदलने एवं पर्ची खोने की दशा में शपथपत्र लेकर डुप्लीकेट पर्ची जारी करने की मांग की गई है। डीसीओ को ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष ज्ञान देवी, परिषद अध्यक्ष रचित अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, शांतिस्वरूप, महेंद्र वर्मा, रामचंद्र गंगवार, भानुमति, बाबूराम व अयोध्या प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन

0000
बोर्ड करेगा एजीएम का बहिष्कार
डीसीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद गन्ना बोर्ड के संचालकों ने शुक्रवार को प्रस्तावित सामान्य निकाय की बैठक के बहिष्कार की घोषणा की। संचालकों ने इसकी लिखित सूचना भी डीसीओ को दे दी है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब समिति चेयरमैन और संचालक की उपस्थित नहीं होंगे तो बैठक कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
एजीएम पर चर्चा के लिए बोर्ड की दो बार बैठक बुलाई गई थी। सात अप्रैल की बैठक का एजेंडा भी इसी का लेकर था लेकिन संचालकों ने बहिष्कार कर दिया था। गन्ना आयुक्त के आदेश पर एजीएम बुलाई जा रही है।
अतिवीर सिंह, सचिव, पीलीभीत गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed