फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर पालिका में जमकर हुआ बवाल

नगर पालिका में जमकर हुआ बवाल

Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में जमकर हुआ बवाल
नगर पालिका में जमकर हंगामा
विज्ञापन

नीलामी व बोर्ड बैठक एक ही दिन करने पर सदस्यों ने जताया विरोध
गुस्साएं सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार, बैठक स्थगित
पालिकाध्यक्ष बोली, भविष्य में नहीं होगी पुनरावृत्ति
28 पीबीटीपी 20, 21
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बोर्ड बैठक, स्क्रैप नीलामी एक ही दिन करने व बगैर सत्यापन लाखों रुपये की स्ट्रीट लाइटें लगाने के विरोध में पालिका सदस्यों ने हंगामा कर बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई।
नगर पालिका सभागार में बुधवार दोपहर तीन बजे अध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में मूल बजट को लेकर बैठक शुरू होनी थी। चूंकि पालिका कैंपस में स्क्रैप की नीलामी का समय दो बजे व बजट की बैठक का समय तीन बजे निर्धारित किया गया। लिहाजा बैठक करीब साढ़े तीन बजे शुरू हो सकी। इससे पहले की बजट को लेकर चर्चा होती, पालिका सदस्य संजीव सक्सेना, चैतन्य गंगवार आदि ने बिना सूचना स्क्रैप नीलामी करने व बोर्ड बैठक एक ही तिथि पर करने पर आपत्ति जताई। इस पर अन्य सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया। इन सदस्यों का कहना था कि कुछ ठेकेदार जबरन सभागार में घुस आए और हंगामा करने लगे। ऐसे में कोई दुर्घटना भी घट सकती थी। वहीं कुछ सदस्यों ने पालिका प्रशासन द्वारा एक ठेकेदार से बगैर सत्यापन किए लाखों रुपये की स्ट्रीट लगाए जाने को लेकर भी शोरशराबा करना शुरू कर दिया। इस पर सदस्य देवी सिंह ने समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञप्ति का हवाला देने का प्रयास किया। इस पर सदस्य आपस में ही उलझ पड़े।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी ईओ के मौजूद न रहने पर भी कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस बीच अध्यक्ष विमला जायसवाल ने कहा कि पालिका अधिकारियों की चूक के चलते ऐसा हुआ है, भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं की जाएगी। उन्होंने इस पर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों से नाराजगी भी जताई। करीब 15 मिनट तक चले हंगामे के बाद अधिकांश सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए चले गए। सभागार में 29 सदस्यों में से दो नामित सदस्यों समेत सात सदस्य ही शेष बचे। ऐसे में कोरम के अभाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, लेखाकार विनोद त्रिपाठी समेत अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में अध्यक्ष विमला जायसवाल ने बताया कि कुछ सदस्य बिना सूचना नीलामी व बोर्ड बैठक एक ही तिथि पर करने का विरोध कर रहे थे। जबकि इसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित कराई जा चुकी थी। बहिष्कार के चलते बैठक को स्थगित किया गया है। बैठक को लेकर अगली तिथि जल्द ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन्होंने किया बहिष्कार
सदस्य संजीव सक्सेना, महेंद्रपाल, जगन्नाथ, शिवली अहमद, चैतन्य गंगवार, विपिन कुमार, वतनदीप मिश्रा, अवतार सिंह, आलोक कुमार, शरीफ अहमद, मीना कुमारी, सुनीता सिंह, सुधारानी, संगीता मौर्या, राजेंद्र कुमार, सलमा अनवर आदि।
00
ठेकेदार व पालिका सदस्य भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस
28 पीबीटीपी 19
पीलीभीत। नगर पालिका कैंपस में बुधवार को हुई स्क्रैप नीलामी को लेकर ठेकेदार व पालिका सदस्य आपस में भिड़ गए। नगर पालिका में नीलामी को लेकर अधिकांश ठेकेदार दो बजे ही पहुंच गए। खुली नीलामी के चलते प्रक्रिया में देरी होती गई। इस बीच कुछ पालिका सदस्य भी तीन बजे होने वाली बोर्ड के चलते पहुंच गए। इन सदस्यों ने बिना सूचना स्क्रैप नीलामी होने की बात कहते हुए नीलामी प्रक्रिया को गलत ठहराना शुरू कर दिया। इस जानकारी मिलने पर ठेकेदार भी लामबंद होने लगे। बताते हैं कि इसमें से कुछ ठेकेदार सभागार में घुस गए। ठेकेदारों व सदस्यों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।

00
5.75 में हुई स्क्रैप नीलामी
कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा ने बताया कि पालिका के स्क्रैप की खुली नीलामी में 189 ठेकेदारों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें पांच बोली दाताओं ने बोली लगाई। जिसमें 5.75 लाख रुपये सर्वाधिक बोली लगाने के वाले इश्तियाक अहमद के नाम बोली छूटी। बताया कि स्क्रैप का सरकारी मूल्य पांच लाख रुपये आंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed