फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एक ग्रामीण ने ग्राम फखरपुर मे मन्दिर को अपना बता मरम्मत का कार्य कराया बंद।

एक ग्रामीण ने ग्राम फखरपुर मे मन्दिर को अपना बता मरम्मत का कार्य कराया बंद।

Thu, 18 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने ग्राम फखरपुर मे मन्दिर को अपना बता मरम्मत का कार्य कराया बंद।
खेकड़ा(बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में स्थित मंदिर जर्जर हालत में होने के कारण कुछ ग्रामीण उसकी मरम्मत का कार्य करा रहे हैं। बुधवार को ग्रामीण सूरजमल मंदिर में पहुंचा और उसने कहा कि यह मन्दिर उसकी जमीन पर बना होने के कारण उसी का है। उसने तहसील के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार जसधीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें मंदिर की मरम्मत का कार्य करा रहे ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कई दशक पुराना है। मंदिर की जमीन दान दी थी। अब यह जमीन मंदिर की है। और मंदिर सर्व समाज का होता है। तहसीलदार ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक मंदिर की मरम्मत का काय नहीं कराया जाएगा। इसके बाद तहसीलदार लौट गए इस दौरान पुजारी रामकुमार गिरि, अरुण शर्मा, सुनील कुमार, दीपक, ओमपाल, विकास, बिटटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed