{"_id":"5a5b96af4f1c1b7f268b45dd","slug":"181515951791-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक और किसान की मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले खेत पर पानी लगाते वक्त अचानक बिगड़ी थी तबीयत
बरखेड़ा (पीलीभीत)। खेत पर सिंचाई करते वक्त दो दिन पहले अचानक बीमार हुए बरखेड़ा के ग्राम नरायनपुर निवासी 45 वर्षीय किसान ज्वालाप्रसाद की रविवार शाम करीब चार बजे मौत हो गई। परिवार वालों ने ठंड से किसान की मौत होना बताया है। ग्राम नरायनपुर निवासी दामोदर दास ने बताया कि उसके पिता ज्वाला प्रसाद खेती करते थे। शुक्रवार दोपहर को वह खेत पर पानी लगा रहे थे। इस बीच ठंड लगने से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। खेत पर मौजूद अन्य लोगों से सूचना मिलने पर परिवारवाले उनको घर ले आए। इसके गांव के एक चिकित्सक से दवा लेकर उनका इलाज कराया जा रहा था। दो दिन से उनकी तबीयत बिगड़ी चल रही थी। रविवार शाम को इलाज के दौरान घर पर किसान ज्वालाप्रसाद की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा है। गांव के लोग गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। मृतक के एक बेटा दामोदर विवाहित है। उसने पिता की मौत के पीछे ठंड को वजह बताया है।