फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीडी बने अमरिया ब्लाक के प्रशासक

पीडी बने अमरिया ब्लाक के प्रशासक

Wed, 30 Aug 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
पीडी बने अमरिया ब्लाक के प्रशासक
पीलीभीत। अविश्वास प्रस्ताव के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी छिन जाने के बाद डीएम ने पीडी आरबी भास्कर को अमरिया ब्लाक का प्रशासक नियुक्त किया है। इससे पूर्व पूरनपुर ब्लाक में तहसीलदार को प्रशासक बनाया गया था।
विज्ञापन

अमरिया और पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास पेश किए थे। दोनों की अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुत से पास हो गए। अविश्वास प्रस्ताव मंजूर हो जाने से अमरिया ब्लाक प्रमुख कमरजहां की कुर्सी छिन गई थी। पंचायतीराज विभाग की ओर से दोनों ब्लाकों की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। इस पर डीएम ने कुछ दिन पूर्व पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के स्थान पर तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके साथ ही डीएम ने अमरिय ब्लाके लिए भी प्रशासक नियुक्त कर दिया है। ग्राम्य विकास संस्थान परियोजन निदेशक आरबी भास्कर को अमरिया ब्लाक का प्रशासक नियुक्त है। डीएम का आदेश होने के बाद पीडी ने प्रशासक का दायित्व संभाल लिया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
दो ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद जहां डीएम ने प्रशासक नियुक्त किए हैं। वहीं डीपीआरओ की रिपोर्ट के आधार पर पंचस्थानि चुनावालय ने ब्लाक प्रमुख के रिक्त पदों की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के रिक्त पदों की सूचना आयोग की वेबसाइड पर लोड कर दी गई जिसे वह स्वत: आयोग को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed