फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   18 new cases of coronavirus reports in pilibhit last 24 hours

Corona Update: पीलीभीत में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक दिन में 18 लोग संक्रमित मिले

Sat, 15 Apr 2023 07:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 07:48 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। पीलीभीत में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बावजदू अस्पतालों, बाजार समेत भीड़ वाले इलाकों में कोरोना से बचाव के प्रति लोग लापरवाह दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
18 new cases of coronavirus reports in pilibhit last 24 hours
पीलीभीत में बढ़ रहे कोरोना के मामले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक सात अमरिया और पांच मामले पूरनपुर में सामने आए हैं। सीएमओ के निर्देश पर संक्रमितों की जांच शुरू की गई है। बावजूद इसके अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक लोगों की लापरवाही कम नहीं हुई है।

विज्ञापन


चौथी लहर के बाद गुरुवार तक जनपद में कोरोना के 45 मामले सामने आ चुके थे, लेकिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है । चौथी लहर के दौरान अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित शुक्रवार के सामने आए हैं। 18 नए मामलों के साथ जनपद में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अमरिया के सात, पूरनपुर के पांच, मरौरी के तीन, बीसलपुर के दो और एक ललौरीखेड़ा के संक्रमित शामिल है। जिसमें 12 महिलाएं व छह पुरुष संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की हकीकत पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित के संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बरत रहे लापरवाही 

इधर, एक ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर अस्पतालों, बाजारों में लोग बिना गाइडलाइन का कतई पालन करते नजर आ रहे। न कोई मास्क लगा रहा है तो सामाजिक दूरी का पालन होता भी नहीं दिख रहा है।

हालात यह हैं कि जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के बाजारों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना के प्रति लोगों की लापरवाही देखी जा सकती है, जो लोगों के लिए घातक हो सकती है। अस्पतालों में जांच के नाम पर खानापूरी हो रही है। जबकि अस्पताल में आने वाले मरीजों में 30 फीसदी बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं।

बूस्टर डोज की किल्लत, खेप आने का इंतजार

अस्पतालों में बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित पहुंच रहे। ऐसे में लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए बूस्टर डोज लगाने के प्रति आगे आ रहे हैं, लेकिन जनपद में डेढ़ माह से अधिक समय से बूस्टर डोज की किल्लत है। स्वास्थ्य अफसरों की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। अफसर खेप आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल जनपद में टीकाकरण बंद चल रहा है।

रेलवे, बस स्टेशन पर हेल्पडेस्क नहीं

जिले में कई औद्योगिक संस्थान कम होने से लोगों का गैर प्रांत से आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर कोविड हेल्पडेस्क नहीं है। यहां पर बाहर से आने वाले मरीजों की जांच नहीं की जा रही है।

यह बरतें सावधानी

- भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
- खांसते व छींकते समय रुमाल व टिशू का प्रयोग करें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने में परहेज करें।
- बार-बार हाथ धोएं।
- जुकाम या बुखार होने पर तुंरत चिकित्सक से सलाह लें।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक होने की जरूरत है। विभाग की ओर से कोविड-19 का पालन कराने के प्रति जोर दिया जा रहा है। अस्पतालों में जांचों का दायरा बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed