फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में 32 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े

जिले में 32 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े

Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में 32 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में 32 हजार 643 मतदाता बढ़ गए हैं। ये सभी नये मतदाता अब लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। हालांकि सभी दल अब भी वोट बनवाने और कटवाने में लगे हैं। सितंबर से जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तक नए मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अभी तक जुड़े मतदाताओं में से 11 हजार 654 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 18 से 19 साल के बीच है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हर राजनैतिक दल अपनी विचारधारा वालों के ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाकर अपनी ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसे लेकर आए दिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के दौर भी जारी हैं। बूथों पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जा रही है। ऐसे में इन युवा मतदाताओं पर सभी राजनैतिक दलों की नजर है। वहीं मतदाता पुनरीक्षण के दौरान मृतकों और दूसरे जिलों में जाने वाले 17 हजार 364 मतदाता के नाम सूची से काटे गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा पहले वोट बढ़े वोट कटे वोट कुल वोट
पीलीभीत 366739 8140 6309 368570
बरखेड़ा 304475 9026 4779 308722
पूरनपुर 370187 6326 2455 374058
बीसलपुर 342497 9151 3821 347827
नोट- आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले रिपोर्ट पर आधारित हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed