फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर पालिका ठेके पर कराएगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

नगर पालिका ठेके पर कराएगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Mon, 14 Jan 2019 11:15 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ठेके पर कराएगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
पीलीभीत। नगर पालिका शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य ठेके पर कराएगी। लखनऊ की एक प्राइवेट फर्म ने ट्रायल बतौर कार्य शुरू किया है। कूड़ा कलेक्शन से पहले दस वार्डों में सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में सर्वे कार्य पूरा होने के बाद कूड़ा कलेक्शन का कार्य होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के लिए ढाई लाख की आबादी वाले शहर में कचरा प्रबंधन चुनौती बना हुआ है। संसाधनों की कमी ने शहर को गंदा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहरवासियों को सालों से चली आ रही इस समस्या से छुटकारा दिलाने को पालिका प्रशासन द्वारा 23 नवंबर से ट्रायल के तौर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू कराया गया था। इस कार्य में 27 ठेका मजदूर लगाए गए हैं। इधर अब पालिका प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य ठेके पर कराने का निर्णय लिया है। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक डोर टू कूड़ा कलेक्शन को लेकर लखनऊ की फर्स्ट सॉल्यूशंस इंटरप्राइजेज से संपर्क किया गया। सोमवार को उक्त फर्म के प्रतिनिधि नगर पालिका पहुंचे। यहां अधिकारियों से वार्ता हुई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि उक्त फर्म द्वारा पहले शहर के उस वार्डों में सर्वे किया जाएगा। सप्ताह भर में सर्वे कार्य पूरा होने के बाद ही बतौर ट्र्रायल फर्म के कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। पालिका के अधिकारी संस्था द्वारा किए गए कार्यों को परखेंगे, इसके बाद ही उन्हें कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया जाएगा। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य ठेके पर कराया जाएगा। एक प्राइवेट फर्म द्वारा बतौर ट्रायल कार्य शुरू किया जा रहा है। कार्योें को देखने के बाद ही ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed