फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परमात्मा के आनंद में लीन होना ही आर्जव धर्म

परमात्मा के आनंद में लीन होना ही आर्जव धर्म

Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
परमात्मा के आनंद में लीन होना ही आर्जव धर्म
खेकड़ा (बागपत)। नगर के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व के चलते पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। नगर में जैन कालेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन रविवार सुबह ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन द्वारा भगवान महावीर की नित्य नियम पूजा अर्चना व अभिषेक कराया गया। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य अमित जैन पिंटू को प्राप्त हुुआ। इसके बाद सामूहिक पूजन व चौसठ रिद्धी विधान का आयोजन किया गया, जिसमे श्रद्धालुओं ने 49 अर्ध्य चढ़ाए। धर्म सभा में ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन ने चौसठ रिद्धी विधान पर प्रकाश डाला और उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि जिंदगी में प्रेम को जन्म दो, परमात्मा के असीम आनंद में लीन हो जाओ। यही उत्तम आर्जव धर्म है। रात्रि में शास्त्र प्रवचन व प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवीन जैन, अमित जैन टिंकू, अक्षत जैन, अमित जैन पिंटू, साहिल जैन, प्रासुक जैन, स्वाति जैन, मनीषा जैन, रीना जैन आदि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व के चलते पं. देवेंद्र शास्त्री के द्वारा भगवान शांति नाथ की नित्य नियम पूजा अर्चना एवं अभिषेक कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शांति नाथ की जयजयकार कर झूम उठे। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भी दशलक्षण पर्व पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed