{"_id":"5b4ba5d54f1c1b46748b4fb8","slug":"171531684309-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में हाहाकार
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर की बिजली आपूर्ति विगत चालीस घंटे ठप रहने के कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझने के साथ ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में हाहाकार मच गया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के जेई का घेराव कर खेरी खोटी सुनाई।
विद्युत निगम की लापरवाही चरम पर है। लापरवाही के कारण नगर की आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। स्थिति बद से बदहाल होती जा रही है। आलम यह है कि शुक्रवार को दोपहर के समय मोहल्ला औरंगाबाद एवं चक्रसेनपुर में सप्लाई देने वाला विद्युत ट्रांसफार्मर तेज स्पार्किंग के साथ फूंक गया। ट्रांसफार्मर फूंकने से शुक्रवार की दोपहर ही आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को गर्मी में एक एक बूंद पानी तक के लिए तरसना पड़ा। लोगों की विभिन्न मोहल्लों में हाथ में बाल्टी लेकर हेडपंपों पर लाइन लगी रही। साथ ही महिला पुरुष और बच्चे गर्मी के कारण मकानों की छतों एवं मार्गों पर दिन एवं रात्रि में समय व्यतीत करते रहे।
करीब चालीस घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों में हाहाकार मच गया। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह को फोन कर घटना की जानकारी देकर समस्या हल कराने की मांग की। उन्होंने लोगों को वहां पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही। बाद में दोबारा फोन करने पर उनका फोन बंद मिला। इससे लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। दोनों मोहल्लों के लोगों को गर्मी में शुक्रवार एवं शनिवार का दिन एवं रात्रि बिना बिजली के ही गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब आठ बजे विद्युत निगम के जेई मोहम्मद आसिफ दूसरा ट्रांसफार्मर लेकर मौके पर पहुंचे। जेई को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के जेई का घेराव कर लिया और उन्हें खरी खोटी सुनाई। विद्युत कर्मियों द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद आपूर्ति चालू होने पर लोग शांत हुए। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर उनकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति कड़ा आक्रोश है। इस दौरान हरेंद्र सिंह, सुशील धामा, मोहित, बोबी, जितेंद्र, धीरज, दिनेश, सुनील, रवि, प्रदीप आदि रहे।
बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों रोष, प्रदर्शन
चांदीनगर। रटौल गांव में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में रोष है। कई दिनों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऊर्जा निगम कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता है। जिससे लोगों में आक्रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर रहे हैं, पशुओं का चारा नहीं मिल रहा है। ग्रामीण गुल बहार, शहजाद, शाहिद, बॉबी, शाहिद, शाहरुख, मुशाहिद, ओमबीर, सतबीर चौधरी, नीटू चौधरी, जाकिर चौधरी ने ऊर्जा निगम से सही बिजली सप्लाई कराने की मांग की है।