{"_id":"5b21695c4f1c1ba86e8b7e90","slug":"171528916316-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, बिजली ने भी रूलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, बिजली ने भी रूलाया
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से बरसी आग, बिजली ने भी रूलाया
क्रासर
सात घंटे बंद रही सप्लाई, शहरवासी बेहाल
क्रासर...
जर्जर विद्युत पोल बदलने को की गई थी कटौती
13 पीबीटीपी 9
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जर्जर विद्युत पोल के सुधार को लेकर कराए जा रहे कार्य के दौरान बिजली विभाग की ओर से बुधवार को विभाग की ओर की गई कटौती शहर वासियों के लिए मुसीबत बन गई। एक तरफ पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने पर आसमान से आग बरसी। इधर बिजली की कटौती ने भीषण गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया। पानी की समस्या भी लोगों के सामने आ गई। जिसको लेकर हर कोई परेशान दिखाई दिया।
नकटादाना और स्टोर सेंटर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली विभाग की ओर से बुधवार को जर्जर विद्युत पोल बदलवाने का काम किया गया। इसको लेकर एक दिन पहले ही विभागीय अधिकारियों ने सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने की जानकारी दे दी थी। सुबह से बिजली विभाग के कर्मचारी पोलों को बदलने का काम करने में जुट गए। इधर, दोपहर दो बजे के बाद तक काम पूरा न होने पर कटौती को तीन घंटे आगे बढ़ा दिया गया। आवास विकास कॉलोनी, पुलिस लाइन, निरंजनकुंज कॉलोनी, बल्लभ नगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, छतरी चौराहा, फीलखाना, खकरा, चंदोई, खुदागंज, दूधिया मंदिर, साहूकारा, आसफजान समेत कई इलाकों में दिन में सात घंटे तक बिजली नहीं आई। इधर गर्मी का सितम भी बढ़ा। तेज धूप के बीच पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे लोग दिन भी पसीना-पसीना होते रहे। मंगलवार रात को भी बिजली आती-जाती रही। जिसके चलते दिन में इन्वर्टर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। बच्चों से लेकर बढ़े सभी परेशान दिखाई दिए। बिजली आने को लेकर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के नंबर लगातार जानकारी की जाती रही। इसके अलावा पानी की समस्या भी बनी रही। अधिकांश मकानों में पानी की विद्युत मोटर लगी हैं। बिजली न आने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। एसडीओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि जर्जर पोल बदलवाने काम काम कराया गया है। इसको लेकर कटौती की गई थी, जिसको शाम पांच बजे के बाद सुचारु कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा।