{"_id":"5ac8c2424f1c1b1a6a8b5f05","slug":"171523106370-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की मौत
Updated Sat, 07 Apr 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत से गिरकर रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की मौत
परिजनों ने हादसा बता किया कार्रवाई से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। छत से गिरकर शुक्रवार रात रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी 75 वर्षीय अवधेश चंद्र बाजपेयी की मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव अपने चबूतरे पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर चली बातचीत के बाद परिजनों ने मौत को हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी अवधेश चंद्र बाजपेई सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में से रिटायर्ड थे। वह अपने बेटे शिशिर बाजपेयी व अन्य परिजनों संग रहते थे। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार रात को वह छत पर स्थित कमरे में सोने गए थे। इस बीच किसी समय वह छत से नीचे गिर गए। इसमें उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका शव चबूतरे पर जीने के पास पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के कई लोग जमा हो गए। इस बीच किसी ने यूपी 100 पर शव पड़ा होने की सूचना दे दी। कुछ ही देर में कोतवाल अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।