{"_id":"5aa4332c4f1c1ba6768b4c41","slug":"171520710444-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी नहीं खोल पाए एसएलआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी नहीं खोल पाए एसएलआर
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
थाना प्रभारी समेत आला अधिकारी एसएलआर खोलने में फेल हो गए। शनिवार को सीओ के थाना खेकड़ा के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित कोई भी उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएसआर) को खोल नहीं पाया। इसके अलावा भी तमाम खामियां मिलने पर सीओ ने नाराजगी जताई।
प्रदेश सरकार क्राइम कंट्रोल के कितने भी दावे करती हो, लेकिन विभाग में अभी भी लापरवाह पुलिस कर्मियों की कोई कमी नहीं है। शनिवार को सीओ वंदना शर्मा ने खेकड़ा थाने का निरीक्षण किया। सलामी के दौरान संतरी भी ठीक से जिम्मेदारी नहीं निभा पाए। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों को देखा, जो अधूरे मिले। माल गोदाम में शस्त्र पूरे नहीं मिले। सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) को थाना प्रभारी समेत सभी उपनिरीक्षकों व पुलिस कर्मियों को खोलकर दिखाने के निर्देश दिए तो कोई भी उसे खोल नहीं पाया। इस पर सीओ ने नाराजगी जताई । उन्होंने भविष्य में सुधार करने के निर्देश दिए। सीओ ने खुद एसएलआर को लेकर खोल कर दिखाया। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि सेल्फ लोडिंग राइफल को खोलना व फिर से बंद कर तैयार करना सभी पुलिस कर्मियों को आना चाहिए। खुद की सुरक्षा और बदमाशों को काबू में करने के लिए नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।