{"_id":"59a715834f1c1bfb268b47f6","slug":"171504122243-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का त्योहा भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का त्योहा भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
उपजिलाधिकारी ने ईद को ध्यान में रख कर नगर पालिका को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
बुधवार को शाम करीब पांच बजे खेकड़ा थाना परिसर में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय एवं थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने नगर क्षेत्र के लोगों की बकरीद को लेकर बैठक ली। इसमें एसडीएम ने कहा ईद का त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। इसे हिंदू और मुस्लिम मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा यदि कोई तत्व क्षेत्र में माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही लोगों ने त्योहार के चलते समुचित पेयजल, सफाई, बिजली पानी आदि की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने ईओ निहारिका चौहान को साफ सफाई के साथ ही पेयजल आपूर्ति एवं थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त कराने के निर्देश दिए। इसमें डॉ. सुरेंद्र धामा, जाकिर प्रधान रटौल, देवेंद्र धामा सांकरौद, अमरीश कुमार, अंकित, मौ यासीन, अयूब पहलवान, सलाऊदीन, हनीफ, हरपाल सिंह, तैयब आदि रहे।