{"_id":"599ad3234f1c1bb9368b4676","slug":"171503318819-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराने समेत छह प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराने समेत छह प्रस्ताव पास
Updated Mon, 21 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/पीलीभीत। ब्लाक सभागार में सोमवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति ( बीडीसी) की बैठक में वंचित उपभोक्ताओं के राशनकार्ड बनवाने, खराब इंडिया मार्का ठीक कराने समेत छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में राजस्व, पुलिस और गन्ना समेत कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे। इससे इन विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी।
ब्लाक सभागार मेें बीडीसी की बैठक ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक का संचालन एडीओ (पी) ओपी माथुर ने किया। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारी नदारद रहे, जिससे उन विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास हुआ और डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया गया। बैठक मेें ब्लाक प्रमुख ने गांव हाफिजनगर बन्हाई के कोटा प्रकरण में ग्राम प्रधान रामऔतार गंगवार के विरुद्ध बीडीओ द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विकास, पंचायत, बेसिक शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास परियोजना, ट्यूवबेल, विद्युत, समाज कल्याण और आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बीडीओ सीके श्रीवास्तव, एडीओ पी, ओपी माथुर, डिप्टी सीवीओ लक्ष्मी प्रसाद, कृषि विभाग के बीटीएम अनिल वर्मा, एडीओ एजी भगवान सहाय बघेल, विद्युत अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह और सीडीपीओ जीवंती जोशी ने सदस्यों को अपने विभागों से संबंधित जानकारियां दी।
0000
बैठक में पास हुए प्रस्ताव
बैठक में ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों के खराब इंडिया मार्का हैंडपंप सही कराने, आवश्यकतानुसार नए हैंडपंप लगवाने, ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में 31 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान को कामयाब कराने, वंचित उपभोक्ताओं के राशनकार्ड बनवाने, वंचित लोगों के स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास बनवाने और अधूरे पड़े लोहिया आवास पूरे कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन
0000
इन विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित
बैठक में राजस्व, गन्ना, चीनी मिल, पुलिस, उद्यान, मंडी, निबंधन, बांट मांप, श्रम, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत और माध्यमिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे इन विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी। अनुपस्थित रहने पर सभी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।