फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एफडी खुलवाने के नाम पर महिला से नौ लाख ठगे

एफडी खुलवाने के नाम पर महिला से नौ लाख ठगे

Fri, 15 Feb 2019 04:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
एफडी खुलवाने के नाम पर महिला से नौ लाख ठगे
पीलीभीत। एफडी के नाम पर महिला से लिए गए नौ लाख रुपये जालसाज दंपति ने हड़प लिए। काफी समय बाद जब महिला को एफडी न खुलने की जानकारी हुई, तो उसने तकाजा किया। इस पर उससे मारपीट की गई और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला छोटा खुदागंज की निवासी नाजिया बी पत्नी अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। साल 2017 में उसने डाकखाने की एजेंट मोहल्ले की ही निवासी तिलकजहां को एफडी खुलवाने के लिए नौ लाख रुपये दिए थे। आरोपी महिला का ऑफिस चूने वाली गली में था। इस दौरान पीड़िता से कुछ औपचारिक कार्रवाई कराई गईं और एफडी खुलने का भरोसा दिलाया। काफी समय बीतने के बाद पीड़िता ने खुलवाई गई एफडी को लेकर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस पर पता लगा कि उसके नाम से डाकखाने में कोई एफडी खोली ही नहीं गई है। खुद के साथ हुई ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी से सवाल-जवाब किया। पहले तो आरोपी टालमटोल करती रही। 27 जनवरी 2019 को पीड़िता आरोपी के घर पहुंची और दिए गए रुपये वापस मांगे। आरोप है कि महिला और उसके पति रफीक ने रुपये वापस करने से साफ इंकार कर दिया और मारपीट की। दोबारा तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी उसी समय थाना पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। अब एसपी तक मामला पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोतवाली में आरोपी रफीक और तिलकजहां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed