{"_id":"5c2387f3bdec2256a47cc0a3","slug":"161545832435-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सत्यापन के नाम पर वसूली का खेल उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सत्यापन के नाम पर वसूली का खेल उजागर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूडा अधिकारी को भेजी गई ऑडियो क्लिप, लेखपाल संदेह के घेेरे में
पीलीभीत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में सत्यापन के नाम पर की जा रही वसूली एक बार फिर सुर्खियों में है। दो सर्वेयरों पर कार्रवाई व प्रोजेक्ट मैनेजर पर लगे आरोपों की चल रही जांच के बाद अब एक ऑडियो क्लिप डूडा अधिकारी को भेजा गया है, जिसके बाद लेखपाल संदेह के घेरे में आ रहे हैं। मामला गंभीरता से लेते हुए डूडा अधिकारी ने एसडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराकर जांच के बाद कार्रवाई के लिए कहा है।
गरीबों को छत मुहैया कराने के उदेश्य से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई है। आवेदकों की सत्यता परखने के लिए सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है। बीते दिनों योजना के नाम पर अपात्रों से वसूली के आरोप में दो सर्वेयरों पर गाज गिर चुकी है। अब एक नया मामला और सामने आया है। हालांकि इसमें अभी शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं हो सका है, लेकिन एक ऑडियो क्लिप डूडा अधिकारी को भेजी गई है, जिसमें दो लेखपालों द्वारा सत्यापन के लिए आवेदकों के पास भेजे गए युवक वसूली की बातचीत कर रहे हैं। पात्र दर्शाने के लिए दो से पांच हजार की मांग की जा रही है। इसमें लेखपालों का शामिल होना भी बताया गया है।
मुझे एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें प्रथम दृष्टया लेखपाल की संलिप्तता उजागर हो रही है। मामला राजस्व से जुड़ा होने के कारण, इसमें एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्हीं के द्वारा जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनामिका सक्सेना, डूडा अधिकारी