फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सेंट क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे पहुंचे स्कूल

सेंट क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे पहुंचे स्कूल

Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
सेंट क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे पहुंचे स्कूल
जिले भर के स्कूल कॉलेजों में मनाया गया क्रिसमस पर्व
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ईसा मसीह द्वारा दिए गए शांति और अहिंसा का संदेश दिया। कक्षा पांच के बच्चों ने जिंगल बेल्स बीट्स पर डांस पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में विष्णु, जतिन, आशीष, काव्या, नैना, अक्षय, आराधना, अंशिका आदि ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचकर बच्चों को उपहार बांटें। शैमरॉक किरन स्कूल में चल रहे क्रिसमस का सोमवार को समापन हो गया। वीक के अंतिम दिन की शुरूआत प्रेयर से हुई। जेएमबी इंटरनेशनल किड्स में क्रिसमस डे सेलीब्रेशन हुआ। बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को क्रिसमस पर्व की जानकारी दी गई, इस दौरान मेला भी लगा। मॉडल स्कूल कैंच में हुए कार्यक्रम में कक्षा चार के यश ने सेंटा क्लॉज के रूप में बच्चों को उपहार बांटें। बेनहर किड्स वर्ल्ड और बेनहर गुरुकुल में बच्चे सेंटा क्लाज की वेशभूषा में पहुंचे और डांस किया। लार्ड कृष्णा स्कूल में प्रधानाचार्य ने बच्चों संग केक काटा और प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाई। बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई सेंटा क्लॉज वेशभूषा प्रतियोगिता में नव्या शर्मा, वैष्णवी, आराध्या ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अमरिया। नीलगिरी स्कूल में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में क्रिसमस ट्री बनाया गया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटें। नवलप्रीत कौर, एकमजोत सिंह, समरा फातमा ने सेंटा क्लॉज व परियों की वेशभूषा में बच्चों का जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed