फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ा गया अजगर

लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ा गया अजगर

Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ा गया अजगर
29 पीबीटीपी 05
विज्ञापन


लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ा गया अजगर

शारदा नदी पार करने में छूटे वनकर्मियों के पसीने

अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती क्षेत्र के नौजल्हा गांव की आबादी में शनिवार को पकड़े गए विशाल अजगर को शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ दिया गया। उसके छोड़ने में भी वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के नौजल्हा गांव में शनिवार को गौर मजूमदार के घर के निकट केले के खेत में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कब्जे में लिया था। अजगर के विशाल होने के चलते उसे बाघ के पिंजरे में कैद किया गया था। अधिकारियों के निर्णय आने तक पिंजरे में कैद अजगर को दो दिन पूर्व से नौजल्हा वन चौकी पर रखा गया था। उसको खाने के लिए मुर्गी को पिंजरे के अंदर छोड़ा गया था, लेकिन अजगर पिंजरे से बाहर निकलने के लिए तड़पता रहा। इधर अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार की मौजूदगी में वनकर्मी रवी और संजय ने शारदा नदी के पार ले जाकर लग्गा भग्गा के जंगल में अजगर को छोड़ दिया। विशाल अजगर होने के चलते नदी को नाव से पार करने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि अजगर को लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed