{"_id":"5b4cdcdb4f1c1bc6508b511d","slug":"161531763931-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घडिय़ाल के चंगुल में फंसे मासूम को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घडिय़ाल के चंगुल में फंसे मासूम को पुलिस ने बचाया
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 पीबीटीपी 15
बकरी बचाने के चक्कर में घड़ियाल के चंगुल में फंसा बच्चा
यूपी 100 पुलिस ने बचाया, चंदोई गांव का मामला
ग्रामीणों ने की सराहना, अफसर देंगे ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घड़ियाल के मुंह में फंसी अपनी बकरी को बचाने के चक्कर में एक बच्चा ही खतरे में आ गया। इससे पहले कि घड़ियाल उसे झपटता, गश्त पर निकली यूपी 100 पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे और बकरी को घड़ियाल के चंगुल से छुड़ाया। पुलिसकर्मियों की ओर से किए गए कार्य की ग्रामीणों से लेकर महकमे के अधिकारियों ने सराहना की है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी जमाल का 11 वर्षीय पुत्र समीर रविवार शाम साढ़े चार बजे बकरी को चराने के लिए खकरा नदी के किनारे गया हुआ था। इस बीच खकरा नदी से निकलकर एक घड़ियाल गैस एजेंसी के पास एक नाले में पहुंचा और बकरी को दबोच लिया। बकरी को बचाने का प्रयास करते ही बच्चा भी नाले में घड़ियाल के पास गिर गया। उधर, प्वाइंट बदलने के लिए गश्त करते हुए यूपी 100 की पीआरबी संख्या 2056 गुजरी। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद पीआरबी सवार हेड कांस्टेबल रामदास, कांस्टेबल चंदन और होमगार्ड गंगासरन उतरकर पैदल आगे बढ़े तो घड़ियाल के मुंह में फंसा बकरी का बच्चा और पास में ही समीर नाले में गिरा दिखाई दिया। यह देख पुलिसकर्मियों ने पहले बच्चे को उठाया और फिर घड़ियाल के मुंह में फंसे बकरी के बच्चे को बाहर निकाला। शोर होता देख मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी आ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को उसके घर पहुंचाया। सिपाही चंदन ने बताया कि जब उन्होंने बच्चे को घड़ियाल के पास फंसा देखा तो प्राथमिकता बच्चे को बचाने की रही। ईंट व लकड़ी मारकर जैसे-तैसे बच्चे व बकरी को बचाया। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। उनको पुरस्कृत कराया जाएगा।