{"_id":"5aa820314f1c1bc1758b5564","slug":"161520967729-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई पर विशेष ध्यान दें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई पर विशेष ध्यान दें शिक्षक
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को खानपान, वेशभूषा के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। बीआरसी केंद्र परिसर में पर्यावरण अध्ययन को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक सतबीर सिंह, श्याम सिंह ने कहा स्वच्छता का मतलब प्रत्येक बिंदु पर ध्यान देना होता है। आज के समय में स्वच्छता बहुत ही चुनौती पूर्ण मुद्दा है। स्वच्छता मानव समुदाय का एक महत्वपूर्ण गुण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक ही सपना था कि सभी भारतवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर उसके महत्व को समझे और उस पर अमल करें। हर शिक्षक को जागरूकता के साथ वातावरण को साफ सुथरा बनाना चाहिए। गंदगी के कचरे को आस पास न रहने दें । इस दौरान शिक्षक सोमदत्त शर्मा, जितेंद्र कुमार, भूदेव, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, ममता, मंजू कटियार, साधना सिंह, निशा, अंजुम, खुशबू तोमर, कविता, मंजू लता, रीना कुमारी आदि रहे।