{"_id":"5a5bae414f1c1b72268b46e1","slug":"161515957825-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मुद्रा का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय मुद्रा का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को सामाजिक संस्था भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि नगर में कई दुकानदार एक रुपये के नये सिक्के को लेने से साफ इंकार कर रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही बैंक द्वारा संचालित भारतीय मुद्रा का ऐसे दुकानदार अपमान कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतबीर गिरि ने की। संचालन भरत धामा ने किया। इस दौरान राधेश्याम टांक, विनोद धामा, संजय शर्मा, ओमपाल गोस्वामी, कमल गोस्वामी, ओमप्रकाश, रहीसा बेगम, भगवती, संदीप, जयकिशन आदि रहे।