{"_id":"597a40d34f1c1bba188b46b1","slug":"161501184211-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगित मे जेपी एकेडमी बडौत एवं डेपाडेल एकेडमी पिलाना की टीमे रही विजेता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगित मे जेपी एकेडमी बडौत एवं डेपाडेल एकेडमी पिलाना की टीमे रही विजेता।
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही एसएसपीएफ की क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन जेपी एकेडमी बड़ौत एवं डेेेपोडेल स्कूल पिलाना की टीमों ने अपने अपने मैच जीते।
स्टेडियम में चल रही एसएसपीएफ क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसका उद्घाटन डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला क्रिकेट मैच जेपी एकेडमी बड़ौत एवं होली चाईल्ड एकेडमी खेकड़ा के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी एकेडमी की टीम ने सात विकेट खोकर निर्धारित बीस ओवर में आमिर के 39 रन की बदौलत 77 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज जतिन और उत्सव ने दो दो, साहिल, तनिष्क और प्रशांत ने एक एक विकेट लिया। जवाब में होली चाईल्ड की टीम के सभी खिलाड़ी 45 रन बनाकर आउट हो गए। जेपी एकेडमी के गेंदबाज आमिर ने छह विकेट लिए।
दूसरा मैच डेपोडेल एकेडमी पिलाना एवं एनएस स्कूल काठा की टीमों के बीच हुआ। टास जीतकर डेपोडेल की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 80 रन बनाये। विपक्षी टीम 46 रन बना सकी। डेपोडेल एकेडमी पिलाना की टीम ने मैच जीत लिया। मैच की अंपायरिंग पुष्पेंद्र और पारस ने की। गौरव स्कोरर रहे। इस दौरान एसएसपीएफ के जिला संयोजक जितेंद्र कौशिक, महबूब, सुशील जैन, डॉ. जगपाल तेवतिया, आदेश, अनिल, कुलदीप, संजीव आदि रहे।