फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिवपुरिया के निकट फिर दिखा बाघ, दहशत

शिवपुरिया के निकट फिर दिखा बाघ, दहशत

Mon, 26 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
शिवपुरिया के निकट फिर दिखा बाघ, दहशत
पीलीभीत। एक सप्ताह बाद शिवपुरिया और बिठौरा क्षेत्र में पुन: बाघ दिखने से ग्रामीण घबरा गए। सूचना पर वन विभाग की टीम को बाघ के पदचिह्न मिले हैं जिससे बाघ के क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों से एलर्ट रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

माला रेंज में वनकटी के निकट 20 जून को बाघ ने जंगल किनारे खेत में घास काट रहे मिहीलाल पर हमला कर मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में दो दर्जन कैमरे लगाने एवं उसकी नियमित निगरानी का दावा किया था लेकिन वनकर्मियों को बाघ की लोकेशन नहीं मिली। अब रविवार की देरशाम घटना स्थल से कुछ आगे खरगापुर कॉलोनी के ग्रामीणों को जंगल की सीमा से सटे खेतों में बाघ की चहल कदमी दिखी। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी। इस सूचना को भी वन विभाग ने गंभीरता से नहीं किया और मात्र दो वनकर्मियों को जांच के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह डीएफओ टीम के साथ खरगापुर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से वार्ता के बाद बताए गए खेतों का निरीक्षण किया जिसपर उन्हें बाघ के पंजे मिले। क्षेत्र में बाघ की पुष्टि होने पर वनाधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए। पूर्व में हुई घटना का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ है ऐसे में यदि फिर बाघ हमलावर हो गया तो वनकर्मियों के साथ किसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से वनाधिकारियों को ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और एलर्ट रहने एवं किसी भी प्रकार ही चहलकदमी दिखने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि बाघ के पदचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को एलर्ट रहने को कहा गया है। कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग से जंगल किनारे बनाया मार्ग
जंगल की सीमा और खेतों के बीच खाली पड़ी जगह पर वन विभाग ने नियमित गश्त करने के उद्देश्या से सफाई व मिट्टी आदि डालकर मार्ग बनाया गया है। लगभग चार किमी इस मार्ग पर नियमित गश्त का दावा किया जा रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि नियमित गश्त हो रही है तो बाघ वनकर्मियों को न मिलकर ग्रामीणों को ही क्यों नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed