फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   16 lakh rupees cheated in the name of selling land

Pilibhit News: जमीन बेचने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये

Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees cheated in the name of selling land
पीलीभीत। जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। अभिलेख दिखाकर बयाने के रूप में रुपये हड़प लिए गए। जमीन के विवादित होने की जानकारी पर पीड़ित पक्ष ने रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी सुरभि गौतम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जनपद पीलीभीत में जमीन खरीदने के प्रयास शुरू किए। इसके बाद उसका व पति का संपर्क न्यूरिया एक तपन माझी के माध्यम से न्यूरिया के गांव मझरा निवासी त्रिलोक सिंह व उसके पुत्र सुखराज सिंह से हुआ। इसपर त्रिलोक सिंह ने क्षेत्र के रसूला गांंव में अपने पुत्र और उसकी पत्नी के नाम स्थित जमीन को बेचने की बात कही। जमीन से संबंधित कागजात दिखाए गए। विश्वास कर करीब 18 एकड़ जमीन का 18.75 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 6 मार्च 2024 को रुद्रपुर में 100 रुपये के स्टांप में बयाने की लिखापढ़ी हुई। 16 लाख रुपये बतौर बयाना दिया। कुछ समय बाद पता चला कि जमीन विवादित है और उसपर मुकदमे चल रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित अपना रुपये वापस मांगने लगे। आरोप है कि आरोपी पहले टालमटोल करते रहे। कुछ समय जमीन को किसी अन्य के साथ बिक्री कर दिया। जानकारी होने पर फिर आरोपियों से संपर्क किया तो वह धमकी देने लगे। अमरिया पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed