फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहशत के बीच शुरु हुई भालू की निगरानी

वनकर्मी जागे, शुरू की भालू की निगरानी

Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
दहशत के बीच शुरु हुई भालू की निगरानी
पीलीभीत। जंगल से बाहर निकलकर बाइफरकेशन कॉलोनी में भालू की लगातार बढ़ रही सक्रियता के बाद पांचवें दिन टाइगर रिजर्व के अफसर गंभीर हुए हैं। रविवार को बराही और महोफ रेंज के वनकर्मियों ने बाइफरकेशन पहुंचकर भालू की निगरानी शुरू कर दी। हालांकि शनिवार रात भालू की भनक कॉलोनीवासियों को नहीं लगी। इसके बावजूद यहां दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

बाघ संरक्षण के लिए घोषित हुए टाइगर रिजर्व में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में पूर्व की अपेक्षा काफी इजाफा हुआ है। यही वजह है कि बढ़ती संख्या के चलते वन्यजीव जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं को रोकने के लिए दोनों डिवीजनों के अफसर जंगल सीमा से सटे इलाके के लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। हालांकि वन्यजीवों की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर से तार फेंसिंग कराई गई, लेकिन देखरेख के अभाव के चलते वह जर्जर हो गई। अब उसको दुुरुस्त करने के लिए विभागीय बजट का इंतजार है। इधर बराही और महोफ रेंज के जंगल सीमा के बीचोंबीच बाइफरकेशन स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में पांच दिन पूर्व से भालू की दहशत है। भालू जंगल से बाहर निकलकर कॉलोनी तक पहुंच रहा है। शनिवार को एक घर में घुस गया था। जान बचाने को महिला कमरे में बंद हो गई थी। भालू की बढ़ती सक्रियता के जानकारी होते ही टाइगर रिजर्व के अफसर भी गंभीर हो गए। अफसरों के निर्देश पर बराही और महोफ रेंज के वनकर्मियों ने बाइफकेशन पहुंचकर भालू की निगरानी शुरू कर दी। इसके लिए दिन और रात के लिए अलग-अलग टीम को निर्देशित किया गया है। शनिवार को कॉलोनीवासियों को भालू की कोई भनक नहीं लगी। दहशत के चलते कॉलोनीवासी भी रात में जागकर सुरक्षा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


भालू की सक्रियता को देखते हुए बराही रेंज के स्टाफ को तैनात किया गया है। जो भालू की हर स्थिति पर नजर रखेगा। इसके अलावा कॉलोनी के लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण खरे, एसडीओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व

भालू की हकीकत परखने बाइफरकेशन पहुंचे एफडी
पीलीभीत। जंगल से बाहर निकलकर बाइफकेशन कॉलोनी में दहशत फैलाए भालू की बढ़ती सक्रियता के बाद रविवार दोपहर बाद टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन बाइफरकेशन पहुंचे। उन्होंने भालू की चहलकदमी वाले क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद कॉलोनी में खड़े जामुन के पेड़ व घर को भी देखा। इसके बाद जंगल से सटे इलाके में कॉलोनी की सीमा में खड़ी झाड़ियों को साफ रखने के कॉलोनीवासियों से अपील की। इसके बाद कॉलोनीवासियों से जानकारी जुटाई। इसके बाद वनकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर रवाना हो गए। इस दौरान वन दरोगा सुरेश पाल समेत वनकर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed