फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परिवार की जिम्मेदारी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें महिलाएं

परिवार की जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें महिलाएं

Sun, 14 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
परिवार की जिम्मेदारी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें महिलाएं
परिवार की जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें महिलाएं - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत पूरनपुर सीएचसी में लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने 612 मरीजों की मुफ्त जांच कर दिया परामर्श, दवाएं भी बांटी गईं

पूरनपुर। परिवार को सहेजने, संवारने, संभालने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में अक्सर वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाती हैं। उनके बीमार पड़ने पर परिवार का प्रबंधन ही गड़बड़ा जाता है। लिहाजा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी यह आवश्यक है कि पहले उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाए। अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान में महिलाओं से जुड़े हर पहलू को शामिल किया है। इस क्रम में शनिवार को सीएचसी में नि:शुल्क शिविर लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने 612 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां बांटीं। महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए। कहा, जब महिलाएं अपना ही ख्याल नहीं रखेंगी तो वे परिवार की जिम्मेदारियां कैसे संभालेंगी।
सीएचसी में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से शिविर शुरू हुआ। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। पर्चा वितरण से लेकर दवाई वितरण काउंटर तक मरीज और तीमारदारों की भीड़ रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेें शामिल एमओआईसी डॉ. छत्रपाल सिंह, डॉ. सहसपाल सिंह, डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी, डॉ. रेहान खान, डॉ. अरविंद प्रताप सिंह ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में 612 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां बांटीं गईं। शिविर में 175 महिला रोगी पहुंचीं। डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने उनका परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। महिलाओं को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। गर्भवती महिलाओं को भुने काले चने, गुड़, हरी सब्जियां, सलाद का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई। डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि मौसम जनित बीमारी जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी रेखा मिश्रा, पति रमेश मिश्रा के साथ दवाई लेने शिविर में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बुखार और शरीर मेें पिछले कुछ दिनों से दर्द रहता है। शिविर में डॉक्टर ने उनकी समस्या को ध्यान से सुना और दवाई दी। 000000
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कुर्रैया निवासी हरीशंकर की पत्नी देवकी देवी ने कहा कि शिविर में मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद डॉक्टरों ने ठीक से उनका चेकअप किया और उनकी समस्या को गंभीरता से सुना।

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मधुबाला शर्मा अपने पुत्र की दवाई लेने शिविर में पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र के पैर में कुछ दिन से दर्द है। प्राइवेट अस्पताल में दवाई ली, लेकिन फायदा नहीं हुआ। शिविर की जानकारी पर दवाई लेने आईं।


गांव दिलावरपुर की सरिता ने बताया कि कई दिनों से हाथ, पांव सहित पूरे शरीर में दर्द रहता है। बुखार, जुकाम भी है। शिविर में चिकित्सकों को पूरी बीमारी के बारे में बताया। अमर उजाला की ओर से विशेष शिविर का आयोजन सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed