{"_id":"5d24dd7c8ebc3e6c926aba6b","slug":"156269705613-pilibhit-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बारिश में बिगड़ गई शहर की सूरत, सड़कें हुईं जलमग्न और दुकानों में घुस गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बारिश में बिगड़ गई शहर की सूरत, सड़कें हुईं जलमग्न और दुकानों में घुस गया पानी
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका परिषद प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोल दी। नाले बंद होने से शहर में कई जगह पानी भर गया। शहर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। रास्तों में पानी और कीचड़ जमा होने से हालात खराब रहे। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई जगह दुकानों में पानी भर गया।
शहर के जेपी रोड, स्टेशन रोड समेत शहर के कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टनकपुर हाईवे पर सड़क के दोनों ओर कई जगह पानी भरा रहा। इससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पानी में फंसे दोपहिया वाहनों को लोग धकियाकर ले जाते दिखे। लोगों का कहना है कि अगर अब भी पालिका प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाएगी।
बीसलपुर। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुक हुई बारिश से नगर में डाकखाना रोड, पीलीभीत बस स्टैंड, ब्लॉक परिसर, सीडीपीओ कार्यालय परिसर, डायट परिसर, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद और मोहल्ला दुबे में होली मैदान समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, चुर्रासकतपुर में बारिश से लोगों के सामने तमाम मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। एक गली में तो तीन-चार फुट तक पानी भर गया है।
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में अपराह्न बाद बूंदाबादी शुरू हुई। जो शाम तक चलती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। धान की रोपाई में तेजी आ गई। किसानों के चेहरे बारिश होने से खिले देखे गए। मौसम के बदलते मिजाज की वजह से शाम को बाजार में रोज जैसी भीड़भाड़ नहीं दिखी।
‘बारिश खेतीबाड़ी के लिए फायदेमंद’
उप निदेशक कृषि डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश खेताबाड़ी के लिए काफी फायदेमंद है। अगैती फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। बारिश किसानों के लिए अमृत साबित होगी। बारिश से धान की रोपाई में तेजी के साथ खरीफ की फसलों की बुवाई भी गति पकड़ेगी। बारिश से धान, गन्ना, चारा और सब्जियां सभी फसलों को फायदा होगा। गर्मी से कई फसलें प्रभावित हो रही थी। बारिश से फसलों की धुलाई हो गई है, इससे रोग और कीटों का प्रकोप भी कम हो जाएगा।
जलनिकासी में अतिक्रमण बना रोड़ा, कार्रवाई के निर्देश
अमरिया। मंगलवार को एसडीएम रामदास ने नालों पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने के लेखपाल और वीडीओ को निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बारिश के पानी के निकास के लिए बने नाले पर कुछ ग्रामीणों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर नाला पाट दिया है। जिसके चलते बारिश होने पर कस्बे में जलभराव की स्थिति पैदा होने के साथ ही नालियों का गंदा पानी रास्तों में भर गया। राहगीरों को इससे काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। ग्रामीणों से मिली शिकायत पर वीडीओ और लेखपाल को नाले पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इधर, कस्बे में होकर जाने वाले नेशनल हाईवे मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए है। लोगों के चोटिल होने के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।