{"_id":"5d2383688ebc3e6cdb2e80e3","slug":"156260846219-pilibhit-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पर बीड़ी पीते मिले सिपाही, गंदगी पर दरोगा की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी पर बीड़ी पीते मिले सिपाही, गंदगी पर दरोगा की फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक तरफ पुलिस प्रबंधन में सुधार के लिए अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निचले स्तर पर कर्मचारी शासन की मंशा पर बट्टा लगाने में जुटे हैं। एसपी के ठेका चौकी के निरीक्षण में हकीकत खुलकर सामने आ गई। चौकी परिसर में हर तरफ गंदगी का अंबार मिला। बैरक में सिपाही बीड़ी का कश लगाते हुए मिले। कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी ने जमकर फटकार लगाई और चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का जवाब-तलब किया है।
शासन स्तर से मिले दिशा निर्देशों के बाद जिला स्तर पर पुलिस अधिकारी प्रतिदिन थाना-चौकियों का निरीक्षण कर बंदोबस्त परखने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार दोपहर को एसपी मनोज कुमार सोनकर ने ठेका पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों की धड़कनें बढ़ गईं। सर्वप्रथम एसपी बैरक में पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए। सिपाही वहां पर बीड़ी पीते मिले। इसके बाद परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई देखी, तो वह भी बदतर मिली। परिसर में कंडम वाहनों का जमावड़ा था, जिनका निस्तारण न कराए जाने पर एसपी काफी नाराज हुए। एसपी ने बताया कि चौकी ठेका पर तमाम खामियां मिली हैं। चौकी प्रभारी महेंद्र पाल सिंह और सिपाही रहीश पाल सिंह का जवाब तलब किया गया है। सेक्शन बोर्ड अपडेट न मिलने पर हेड कांस्टेबल अजब सिंह से भी जवाब तलब करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कहा-पुलिस कर्मियों का इस तरह से लापरवाह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।