{"_id":"5d165cbe8ebc3e3cc057b2d8","slug":"15617466014-pilibhit-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, घंटों ठप रही आधे नगर की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, घंटों ठप रही आधे नगर की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। विद्युत उपकेंद्र मेें रखे दो पांच एमबीए ट्रांसफार्मरों में एक ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज होने के चलते आधे नगर की बिजली सप्लाई करीब चार घंटा बाधित रही। उधर, लाइनपार और अशोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरे दिन बिजली सप्लाई गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
नगर के विद्युत उपकेंद्र में रखे दो एमबीए के पांच ट्रांसफार्मरों में एक ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज होने के चलते फीडर नंबर एक और चार की बिजली सप्लाई शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे बंद कर दी गई। ट्रांसफार्मर को सही कर करीब चार घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। इसके अलावा मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में रेलवे स्टेशन के सामने रखा और मोहल्ला अशोक कालोनी में रखा बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे बिजली सप्लाई ठप रही। जेई उमेश कुमार ने बताया कि पांच एमबीए ट्रांसफार्मर में लीकेज की कमी को ठीक करवा दिया गया। लाइनपार और अशोक कालोनी के फुंके ट्रांसफार्मरों को भी शुक्रवार देरशाम तक बदलवा दिया जाएगा।