{"_id":"5c4efa05bdec2273a67c9744","slug":"151548679685-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सेक्टर और 73 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगेहबानी में होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सेक्टर और 73 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगेहबानी में होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को खाका तैयार कर लिया है। इस बार जिले में 73 परीक्षा केंद्रों पर 47950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होंगी हैं। इस बार नौ राजकीय विद्यालयों, 18 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 46 वित्त विहीन विद्यालयों में कुछ 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र में 20 परीक्षा केंद्र, बीसलपुर में 25, पूरनपुर में 13, अमरिया में 10 और कलीनगर तहसील क्षेत्र में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 47,950 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 27,109, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 20,841 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिहाज से जिले को 11 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इनके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुुंचेंगे और अपनी ही निगरानी में प्रश्न पत्र खुलवाएंगे और परीक्षा समाप्ति पर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराएंगे।
चार सचल दल करेंगे निगरानी
बोर्ड परीक्षा के दौरान नकलचियों पर नकेल कसने को लेकर चार सचल दल बनाए गए है। ये सचल दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर सचल दल एक में डीआईओएस संतप्रकाश, दो में डायट प्राचार्य पन्नाराम, तीन में प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा और सचल दल नंबर चार में राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के प्रधानाचार्य तौलेराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में खुलेगा कंट्रोल रूम
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसका दूरभाष नंबर 05882-255734 है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी प्रवक्ता सुमन राठौर और धीर सिंह को सौंपी गई है। चार कंट्रोल सहायकों को भी तैनात किया गया है। परीक्षा संबंधी समस्याएं आने पर डीआईओएस के मोबाइल नंबर 9454457301 व डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक तोताराम के मोबाइल नंबर 9675498746 पर संपर्क किया जा सकता है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। कंट्रोल रूम और सचल दल भी बना दिए गए हैं। शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संत प्रकाश, डीआईओएस
फैक्ट फाइल :
जिले में कुल परीक्षा केंद्र-73
हाईस्कूल परीक्षार्थी-27109
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी-20,841
सेक्टर मजिस्ट्रेट-11
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-73
सचल दल-04