{"_id":"5c28edbdbdec2256a6312d20","slug":"151546186173-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में हुआ 45 लाख के गोलमाल का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में हुआ 45 लाख के गोलमाल का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों में लगवाई गईं सोलर लाइटें और खड़ंजा
बीसलपुर। जांच में ग्राम पंचायत अहिरवाड़ा में ग्राम निधि के 45 लाख रुपये का गोलमाल किए जाने की पुष्टि हो गई है। बीडीओ केबी सिंह के संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत अहिरवाड़ा में बीते लगभग चार माह में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान ने साठगांठ कर ग्राम पंचायत के करीब 45 लाख रुपये का गोलमाल किया है।
बीडीओ ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी ओपी माथुर को इस मामले की जांच सौंपी थी। ओपी माथुर ने जांच पूरी कर ली है, जिसमें ग्राम निधि के 45 लाख रुपये का घोटाला किए जाने की पुष्टि हो गई है। ओपी माथुर ने बताया कि ग्राम पंचायत के अभिलेखों में दर्शाया गया है कि बीते तीन माह में इस ग्राम पंचायत के सोलर लाइटों पर 10 लाख रुपये और अन्य विकास कराने पर 35 लाख रुपये का व्यय हुआ है। ओपी माथुर ने बताया कि मौके पर न ही कोई सोलर लाइटें लगवाई गई और न ही कोई विकास कार्य हुआ है। कागजातों में यह भी दर्शाया गया है कि ग्राम निधि से गांव के सारे मार्ग और गलियों में खड़ंजा लगवा दिए गए हैं, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं है। सारे विकास कार्य केवल कागजों में दर्शा दिए गए हैं और 45 लाख रुपये हड़पकर उनका बंदरबांट कर लिया गया है। ओपी माथुर ने बताया कि जांच रिपोर्ट बीडीओ कार्यालय में दे दी गई है।