फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तेंदुए ने दिन दिहाड़े आबादी में घुस बकरी को बनाया निवाला

तेंदुए ने दिन दिहाड़े आबादी में घुस बकरी को बनाया निवाला

Tue, 11 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने दिन दिहाड़े आबादी में घुस बकरी को बनाया निवाला
आबादी में घुसा तेेंदुआ घर से उठा ले गया बकरी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीछा किया तो शव छोड़ भागा, बूंदीभूड़ में दोपहर बाद हुई घटना से सहमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ में तेंदुए के हमले लगातार जारी हैं। तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में दिन में भी हमले शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तेंदुआ बूंदीभूड़ गांव में एक किसान के घर के बाहर घूम रही बकरी को खींच ले गया। 24 घंटे में एक ही तरह की दूसरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है।
टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बराही रेंज के सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ व नौजल्हा में आतंक का पर्याय बने तेंदुए दहशत फैलाए हैं। खास बात यह हैं कि आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए अभी तक रात में हमले करते थे, अब वह दिन में ही जानवरों को उठा ले जा रहे हैं। मंगलवार को अपराह्न चार बजे बूंदीभूड़ गांव की आबादी में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने गांव निवासी दुलाल के घर के बाहर घूम रही बकरी को मुंह में दबाया और तेजी से जंगल की ओर जाने लगा। दुलाल ने बताया कि तेंदुए को बकरी ले जाते देखकर वह सन्न रह गए। वह लाठी लेकर घर से बाहर निकले। तब तक तेंदुआ बकरी को जबड़े में दबाकर आगे की ओर ले गया। शोरशराबे पर गांव के अन्य लोग जमा हो गए। यह लाठी लेकर शोर मचाते पीछे दौड़े तो तेेंदुआ बकरी का शव छोड़कर आगे की ओर निकल गया। दोपहर बाद आबादी क्षेत्र में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। सूचना अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

000
तेंदुए का आतंक रोकने को मंथन में जुटे अधिकारी
सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले दो माह से आतंक का पर्याय बने तेंदुए की रोकथाम करने के लिए अधिकारी मंथन में जुटे हैं। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया तेंदुए की निगरानी के लिए कैमरे लगाने के अलावा गश्त बढ़वा दी गई हैं। उनका कहना हैं कि तेंदुए की रोकथाम के लिए लगातार मंथन चल रहा है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed