{"_id":"5b5b6ca84f1c1b4d748b7500","slug":"151532718248-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा ने चौबीस घंटे में पांच एकड़ जमीन और निगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा ने चौबीस घंटे में पांच एकड़ जमीन और निगली
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 पीबीटीपी 18, 19
शारदा ने 24 घंटे में पांच एकड़ जमीन और निगली
पूर्व विधायक ने धुरिया पलिया और रमनगरा बुझिया में देखा कटान
मामले को शासन स्तर पर उठाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी के बाद धुरिया पलिया व रमनगरा क्षेत्र में कटान जारी रहा। नदी ने धुरिया पलिया क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में और पांच एकड़ जमीन निगल ली। इधर पूर्व सपा विधायक पीतमराम दोनों कटान प्रभावित इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
तराई क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ विभीषिका पिछले पखवाड़े से जारी है। यहां नदी रमनगरा बुझिया व धुरिया पलिया क्षेत्र को निशाना बनाए हुए है। धुरिया पलिया क्षेत्र में अब तक करीब 65 एकड़ जमीन नदी की भेंट चुकी है। इस पर खड़ी गन्ना, धान और सोयाबीन की फसलें भी नदी बहाकर ले गई। इधर इसी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर नदी ने पांच एकड़ जमीन और काट ली। कमोबेश यहीं हाल रमनगरा बुझिया क्षेत्र का भी है। इधर सपा के पूर्व विधायक पीतमराम ने शुक्रवार दोपहर धुरिया पलिया व रमनगरा बुझिया में कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। धुरिया पलिया में पीड़ित किसानों ने बताया कि यहां नदी गन्ना, धान की फसल समेत करीब 70 एकड़ से अधिक जमीन काट चुकी है। यदि यहां कोई बाढ़ नियंत्रण कार्य करा दिए जाते तो उनकी जमीनें और फसलें बच सकती थीं। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के अभियंताओं पर खानापूरी करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने पीड़ित किसानों से मामले को शासन स्तर पर ले जाने का आश्वासन दिया। कहा कि पीड़ित किसानों को हर हाल में मुआवजा दिलवाया जाएगा।