फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान शुरू

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान शुरू

Sun, 15 Apr 2018 07:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान शुरू
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान शुरू
विज्ञापन

अभिभावकों ने हल्ला बोल के साथ सड़कों पर उतरने की बनाई रणनीति
अभिभावक सहायता समूह की हुई बैठक
15 पीबीटीपी 29
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अभिभावक सहायता समूह की रविवार को हुई बैठक में स्कूल की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान की शुरूआत की। साथ ही शोषण के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाकर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।

शहर के नेहरू पार्क में रविवार सुबह अभिभावक सहायता समूह की बैठक में कई अभिभावक शामिल हुए। बैठक में अभिभावक अकलीम मलिक ने अभिभावकों से एकजुट रहने व मनमानी कर रहे स्कूलों के खिलाफ चल रही मुहिम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा बचपन का पावन पर्व माना जाता है। इसके बढ़ते व्यवसायीकरण से अभिभावकों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसके लिए सभी अभिभावकों को एकजुट होकर आगे आना होगा। रवि अग्रवाल ने शोषण कर स्कूलों के खिलाफ हल्ला बोल रणनीति बनाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि जल्द ही आंदोलन को गति देकर सड़कों पर उतरकर हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा। अभिभावक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए बच्चों वालों जरा संभालो जरा संभालो कविता सुनाई। अजय राठौर चिट्ठी भेजो अभियान के द्वारा अपनी आवाज डीएम तक पहुंचाने की बात कही गई। कहा कि इसके तहत अभिभावकों को एक प्रपत्र का प्रारूप देकर उसमें अपना नाम, पता लिखकर डीएम को संबोधित चिट्ठी भेजी जाएं। समापन पर डीएम को चिट्ठी भेजो अभियान की शुरूआत की गई। कहा गया कि अधिक से अधिक अभिभावक डीएम को संबंधित प्रारूप भरकर भेजें। इस मौके पर सुखवीर भदौरिया, अंशुमन तिवारी, विपिन मिश्रा, इंद्रेश चौहान, संजय पांडेय, राजेश कुमार, रवि सैनी, धीरज सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed