फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 lakhs were cheated by promising benefits in the company

Pilibhit News: कंपनी में फायदा देने की बात कहकर ठगे 15 लाख

Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs were cheated by promising benefits in the company
पीलीभीत। कंपनी में फायदा देने की बात कहकर आरोपियों ने पीड़ित से 15 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि भवन का किराया भी नहीं दिया। रुपये मांगने पर पहले तो टाल-मटोल की। बाद में आरोपियों ने एक राय होकर उसकी पिटाई कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी गौरव दीक्षित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 फरवरी 2024 को पैसा लो डिजिटल कंपनी गांधी नगर आगरा का एरिया मैनेजर शाहजहांपुर के खुटार निवासी लालाराम उसके पास आया। बिलगवां में कंपनी की शाखा खोलने के लिए उसका बाग के सामने स्थित भवन 12 हजार रुपये प्रति माह किराए पर लिया। इसके बाद कंपनी की शाखा खोल दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे पूर्व जुलाई 2023 में इसी कंपनी के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार, रीजनल मैनेजर प्रदीप शर्मा, ब्रांच मैनेजर बरेली अखिलेश कुमार, महेंद्र देव ने एक राय होकर उसके कंपनी में 15 लाख रुपये लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बदले 150 रुपये प्रति फाइल उसको कमीशन देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि लोगों ने उसके एक भी रुपये नहीं लौटाए हैं। भवन का किराया भी नहीं दिया। किराया मांगने पर पहले तो टालमटोल करना शुरू किया। इसके बाद भवन खाली कर शहर के निरंजनकुंज में कार्यालय खोल दिया।

21 अक्तूबर 2024 को शहर के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां मौजूद मनीष कुमार से किराया मांगा। आरोप है कि उसने आठ से दस लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर पिटाई करनी शुरू कर दी।
सोने की चेन और 10 हजार रुपये भी लूट लिए। शोर-शराबे पर आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed