फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 firecracker silencer bullets were challaned

Pilibhit News: 15 पटाखा साइलेंसर बुलेट का किया चालान

Sat, 14 Dec 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 firecracker silencer bullets were challaned
पीलीभीत। युवक ने कम उम्र में शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। दो बार गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। तीसरी बार गर्भवती होने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। परिजनों से शिकायत की पर वह भी राजी नहीं हुए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अन्य जिले में नौकरी करती है। बरेली में एक युवक से उसकी रिश्तेदारी है। युवक का लंबे समय से उसके घर आना-जाना था। करीब 13 वर्ष पूर्व युवक ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। तीसरी बार गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। वह आरोपी के घर गई और परिजनों से बातचीत की। उसकी मां ने शादी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अक्तूबर को आरोपी व उसकी मां ने बच्चे को जन्म देने का हवाला देकर उसे बरेली में एक चिकित्सक के पास ले जाकर फिर गर्भपात करा दिया। घर लाने के बाद आरोपी की मां ने पुत्र की दूसरी जगह शादी तय करने की बात कहकर पीड़िता को घर से भगा दिया।
11 नवंबर को उक्त युवक की शादी होने की जानकारी पर वह परिजनों के साथ उसके घर पहुंची और विरोध किया। आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

उधर, जानकारी होने पर वधू पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दी। इस बात की रंजिश में 12 नवंबर को परिजनों के शादी में जाने की भनक लगने पर युवक घर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में युवक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed