{"_id":"665b956fbedbf7cb740c2054","slug":"15-days-left-only-four-lakh-quintals-of-wheat-purchased-so-far-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117232-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 दिन शेष, अब तक सिर्फ चार लाख क्विंटल गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 दिन शेष, अब तक सिर्फ चार लाख क्विंटल गेहूं खरीद
विज्ञापन
पीलीभीत। गेहूं खरीद 15 जून को बंद हो जाएगी। जिले में अब तक किसानों से चार लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। पिछले साल के मुकाबले यह खरीद दो लाख क्विंटल अधिक हैं। खरीद और बढ़ाने के लिए अधिकारी अब गांवों में भ्रमण कर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
जिले में पहली मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। शासन से तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में 146 क्रय केंद्र को खोला गया। इन केंद्रों पर शुरुआती दौर में गेहूं की खरीद नहीं हुई जबकि आढ़त और बाजार में गेहूं की खासी बिक्री हुई।
प्रशासन ने जब खरीद को लेकर सख्ती शुरू की तो मंडी के केंद्रों खरीद की शुरुआत हुई। मौजूदा समय में लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 13.40 फीसदी गेहूं की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया कि खरीद 15 जून तक चलेगी। पिछले साल दो लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया था, इस बार उससे कहीं अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक खरीदे गए गेहूं का 99 फीसदी भुगतान हो चुका है।