फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिलाएं कभी किसी दौर में कमजोर नहीं रहीं

महिलाएं कभी किसी दौर में कमजोर नहीं रहीं

Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं कभी किसी दौर में कमजोर नहीं रहीं
बीसलपुर। अमर उजाला के महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल अभियान का कारवां मंगलवार को नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज पहुंचा। इस मौके पर महिला अपराध और कानून विषय पर हुई गोष्ठी में जहां महिलाओं को मिले संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा की गई, वहीं उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी के जिला सचिव, प्रवक्ता टीएच खान ने कहा कि महिलाएं किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं। वे वाकई अपराजिता हैं। दौर चाहे जो रहा हो, महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं।
विज्ञापन

प्रवक्ता टीएच खान ने कहा कि छात्राएं जूडो कराटे सीखकर आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनें। महिलाओं का भारत में जितना सम्मान होता है उतना अधिक दुनिया के किसी भी देश में नहीं होता। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। हालांकि समाज में हर दौर में कुछ लोग ऐसे रहे हैं जो अपनी घटिया सोच और व्यवहार से महिलाओं के मान-सम्मान को आहत करते हैं, ऐसे लोगों से समाज को एकजुट होकर निपटना होगा। महिलाओं को भी अपने खिलाफ किसी भी अशोभनीय बात का प्रतिकार करना सीखना होगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं पहले भी सशक्त थीं, अब भी सशक्त हैं और भविष्य में भी सशक्त रहेंगी। महिलाओं को केवल सकारात्मक भाव रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छात्राएं और महिलाएं विपत्ति आने पर फोन नंबर 1090 अथवा 100 नंबर पर डायल कर सकती हैं। 10 मिनट के भीतर पुलिस हर हालत में उनके पास पहुंच जाएगी। शासन ने महिला उत्पीड़न रोकने के लिए कड़े कानून बना रखे हैं। पुलिस प्रशासन महिला उत्पीड़न रोकने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्प है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं अपराजिता बनकर अपने अधिकार आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर प्रथम उदयराज ने कहा कि छात्राएं एनसीसी लेकर पुलिस विभाग में आसानी से जा सकती हैं। एनसीसी लेने वाली छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर हो जाती हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरपी सिंह और संचालन टीके गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed