फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रिपल एस रोकेगा मनरेगा में फर्जीवाड़ा

ट्रिपल एस रोकेगा मनरेगा में फर्जीवाड़ा

Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल एस रोकेगा मनरेगा में फर्जीवाड़ा
पीलीभीत। मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन स्तर पर एसएसएस (सिक्योरिटी सिस्टम सॉफ्टेयर) तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागूू करने के लिए लखनऊ में तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा के अंतर्गत विकास और निर्माण कार्य कराने पर खर्चे का आंकलन कर इस्टीमेट मैन्युअल तरीके से शासन को भेजा जाता है। इस स्थिति में फर्जीवाड़ा होने की आशंका बनी रहती है। मनरेगा से जुड़े कार्यों में फर्जीवाड़े की शिकायतें शासन स्तर पर लगातार पहुंच रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए अब शासन ने इस पर अंकुश लगाने को नई व्यवस्था के तहत सिक्योरिटी सिस्टम सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए ही इस्टीमेट शासन को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। जल्द ही यह व्यवस्था जिले में लागू होगी। सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी और इसके प्रशिक्षण के लिए लखनऊ में तकनीकी कर्मचारियों की वर्कशॉप होगी। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही फर्जीवाड़ा पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed