फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सभा चुनाव से 79 ईवीएम निकली खराब

लोकसभा चुनाव से 79 ईवीएम निकली खराब

Mon, 28 Jan 2019 06:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
सभा चुनाव से 79 ईवीएम निकली खराब
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले में भेजी गईं इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की गई। हैदराबाद से आए इंजीनियरों के जांच करने पर बीयू और सीयू की 79 ईवीएम खराब मिलीं। प्रशासन ने खराब ईवीएम हैदराबाद भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यहां लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से 4965 ईवीएम भेजी गई थीं। इनमें 2470 बैलेट यूनिट (बीयू), 25 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 2470 वीवी पैट हैं। एडीएम बृज किशोर ने बताया कि सात से 22 जनवरी तक एफएलएसी का कार्य किया गया। इसके लिए हैदराबाद से इंजीनियर आए थे। जांच में 17 बैलेट यूनिट व 61 वीवी पैट मशीनों में खराबी मिली है। खराब ईवीएम को हैदराबाद लौटा दिया जाएगा। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लोगों को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि भ्रांतियां या गलतफहमी को दूर किया जा सके। एडीएम ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट पूर्णतया सुरक्षित है। उच्च तकनीकि से बनी होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed