फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चला एआरटीओ का डंडा, पांच स्कूली वाहन किए सीज

चला एआरटीओ का डंडा, पांच स्कूली वाहन किए सीज

Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
चला एआरटीओ का डंडा, पांच स्कूली वाहन किए सीज
चला एआरटीओ का डंडा, पांच स्कूली वाहन किए सीज
विज्ञापन

क्रासर...
एआरटीओ बोले, खटारा वाहनों में स्कूली बच्चों को नहीं करने देंगे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सोमवार को स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की टीम का डंडा चला। इस दौरान एआरटीओ ने पांच स्कूली वाहन, दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज करने के साथ सात अन्य वाहनों का चालान किया गया है।

एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने सोमवार सुबह टीम के साथ पूरनपुर रोड, असम चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के कागज, चालक का लाईसेंस, वाहन पर स्कूल का नाम, चालक-परिचालक का मोबाइल नंबर, स्पीड गर्वनर, सीटों के हिसाब से बच्चों की जांच, परमिट, फिटनेस समेत अन्य यातायात के मानकों की गहनता से जांच पड़ताल की। जांच में पांच स्कूली वाहन अनफिट मिले। कुछ वाहन जिनमें थोड़ी बहुत कमी थी इनको चेतवानी देकर छोड़ दिया गया। ज्यादा खामियां वाले पांचों स्कूली वाहन सीज करने के साथ ही थाने में खड़े करा दिए गए। कार्रवाई के दौरान स्कूल जा रहे बच्चे और अभिभावकों को परेशानी तो झेलनी पड़ी लेकिन एआरटीओ का कहना था बच्चों की सुरक्षा का मामला इसमें कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। जो वाहन मानकों के अनुरुप नहीं मिला उसी पर कार्रवाई की गई है । शहर के नामी स्कूल के पांच वाहन सीज किए गए हैं। दो ट्रैक्टर ट्राली भी सीज की गई। सात अन्य वाहनों के चालन भी हुए। इन वाहनों पर एक एक लाख 15 हजार का जुर्माना डाला गया है। सीज तीन स्कूली वाहन अंपजीकृत मिले हैं। ऐसे में स्कूल संचालक पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed