{"_id":"5acfae284f1c1bd73d8b4cb8","slug":"141523559976-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। विद्युत दरों में की गई वृद्धि को लेकर क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया और अविलंब बढ़ाई दरों को कम करने की मांग की।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम सांकरौद के ग्रामीणों ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार आम आदमी की कमर तोड़ने का काम कर रही है। एक वर्ष में ही दो बार विद्युत दरों में वृद्धि करके सरकार ने आम जन मानस के विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं। वर्तमान समय मे बिजली का बिल आठ सौ रुपये कर दिया गया हैं, जिसे भरने में किसान एवं मजदूर वर्ग असमर्थ है। साथ ही विद्युत निगम द्वारा बिजली बीस घंटे के बजाय किश्तों में मात्र सात से आठ घंटे ही दी जा रही है। उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई विद्युत दरों को अविलंब कम करने की मांग की। इसमें राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुधीर धामा, सोहनवीर धामा, हरिओम धामा, पीतम, इंद्रपाल सिंह, रणबीर, ओमप्रकाश, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।