फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू बनेंगे हथियार

कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू बनेंगे हथियार

Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू बनेंगे हथियार
कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू बनेंगे हथियार
विज्ञापन

कुपोषण से जंग, जल्द होगी बंटने की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूूरो
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार में मिलने वाली पंजीरी के साथ जल्द ही योगी सरकार कुछ और जोड़ने वाली है। केंद्रों पर मिलने वाले पुष्टाहार के साथ नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को जल्द ही मीठा दलिया, नमकीन दलिया व लड्डू मिलेंगे। इन्हें घर भी ले जाया सकेगा। अगले माह तक सभी केंद्रों पर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
कुपोषण के खिलाफ लड़ाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुपोषण से मुक्ति के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण किया जाता है। इसके अलावा वजन दिवस पर अभियान चलाकर अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कुपोषण को खत्म करने की मुहिम चलाई जाती है। जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब दो लाख बच्चे आते हैं। करीब बीस हजार गर्भवती महिलाएं भी पंजीकृत हैं। बताया गया है कि करीब दो महीने से पोषाहार नहीं मिल पाने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की संख्या कम हो गई है। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम संख्या में आ रहे थे। लेकिन अब जल्दी ही नए टेंडर प्रक्रिया के तहत केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार के अलावा हर रोज नमक-मीठा दलिया, लड्डू दिए जाएगा। माना जा रहा है इससे केंद्र पर आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। दलिया लाभार्थी घर ले जाकर पानी व दूध में गरम करके खा सकेंगे। अगले माह में केंद्रों में इसके व्यवस्था होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि नमक वाला दलिया केंद्र पर ही तैयार किया जाएगा। केंद्रों पर दो दिन मीठा दलिया, दो दिन नमक का दलिया और दो दिन लड्डू दिए जाएंगे।
विज्ञापन

0000
हर पैकेट पर बार कोड
पुष्टाहार के हर पैकेट पर बार कोड होगा। केंद्र के हिसाब से शासन में ही पोषाहार को बार कोड तय होगा। जो पैकेट जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए होगा, वह सीधे वहीं पहुंचेगा। पुष्टाहार को यदि किसी दूसरी जगह भेजा जाता है तो बार कोड से पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फैक्ट फाइल
आंगनबाड़ी केंद्र-1960
केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की संख्या- 02 लाख
पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की संख्या- 20 हजार
0000
वर्जन
शासन स्तर पर पुष्टाहार के टेंडर हुए हैं। आवंटन होते ही पोषाहार का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। यह नौनिहाल और गर्भवती महिलाओं के फायदेमंद होगा।
अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed