फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   non BJP govt only make people fool

गैर भाजपा सरकारों ने सिर्फ जनता को छला: मेनका

Thu, 29 Mar 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 29 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
non BJP govt only make people fool
maneka gandhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को लोकप्रिय बताते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को विस्तार से बताया। सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से भी मदद को कहा।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक के गांव बैजूनगर, विधिपुर भुड़िया, नौगवां, बिहारीपुर, इटौरिया, शिवनगर, वानगंज, लालपुर, सिसैया, शाहगढ़, बंगला, करनापुर आदि में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा दूसरे दलों की सरकारों ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। लोगों से आवास, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, पेंशन, राशनकार्ड, मुद्रा लोन सहित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सरकार की योजना हर घर तक पहुुुुुंचे इसके लिए कार्यकर्ता भी जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाने में उनकी मदद करें। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों से समस्याओं को निस्तारण के लिए भी कहा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया। भ्रमण के दौरान उनके साथ पुरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, केंद्रीय मंत्री के सचिव कमलकांत, प्रतिनिधि राजू आचार्य, प्रधान धुर्व सिंह, आशुतोष दीक्षित, डीसी यादव, गौरभ पांडेय, रोहताश पांडेय, सुखविंदर सिंह, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरनपुर स्टेशन को जल्द मिलेगा पैदल पुल
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयास से पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। फुटओवर ब्रिज का स्वीकृत पत्र रेलमंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भेज दिया है। ओवरब्रिज की सौगात रेल यात्रियों के अलावा आम जनता को भी काफी सुविधा जनक होगी। केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि अप्रैल से पीलीभीत-पूरनपुर-मैलानी ब्राडगेज कंर्वर्जन का काम शुरू हो जाएगा और कार्य खत्म होने के बाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed