{"_id":"5aa7dace4f1c1ba9758b5454","slug":"141520949966-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
गन्ना तौल ठप से किसानों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/दियोरिया। कस्बे के दोनों क्रय केंद्रों पर दो दिनों से गन्ने की तोल ठप पड़ी होने को लेकर किसानों ने सोमवार की शाम क्रय केंद्र प्रथम में मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
कस्बे के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों पर संबंधित चीनी मिल के अधिकारियों की अनदेखी के चलते पिछले दो दिनों से गन्ने की तौल ठप पड़ी है। जिससे किसानों को अपना गन्ना तुलवाने में काफी दिक्कत हो रही है। पिछले दो दिनों से कई किसान अपनी पर्चियां हाथों में लेकर क्रय केंद्रों पर भटक रहे हैं, लेकिन उनका गन्ना नहीं तुल पा रहा है। सोमवार की शाम चार बजे उन किसानों का रोष उबाल खा गया और इन किसानों ने मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आरोप था कि मिल अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते दोनों क्रय केेेंद्रों पर गन्ने की तौल ठप है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं। एक घंटे बाद किसानों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में रामेश्वर दयाल, धर्मपाल, मनोज शर्मा, पवन कुमार, संतराम, राजेश कुमार, अंकुर कुमार, रामचंद्र, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, पुत्तूलाल, अमरपाल, रामकुमार मौर्य, सतीशंकर मिश्रा और अनिल मिश्रा समेत बहुत किसान शामिल थे।
---