{"_id":"5a70d0614f1c1b805a8b7082","slug":"141517342817-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम डिग्री कॉलेज में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
मंगलवार को गोष्ठी में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए, तभी उनका एवं राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। युवा ही राष्ट्र के कर्णधार हैं। नशे की लत के कारण युवा अपराध की तरफ बढ़ रहा है, इस पर अंकुश लगना राष्ट्र एवं समाज के हित में है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, डॉ सुनील धीमान, डॉ. उदयभान द्विवेदी ने भी युवाओं से नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। इसके साथ नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता कराई, इसमें आशीष कुमार प्रथम, आशू द्वितीय एवं पूजा तृतीय रही। इस दौरान देवेश शुक्ला, पुष्पेंद्र तोमर, नरेंद्र कुमार आदि रहे।