{"_id":"5a5cebe34f1c1b62268b48c9","slug":"141516039139-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप से राहत
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15पीअीबीपी-27,28
सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप से राहत
- मकर संक्रांति के बाद मौसम में परिवर्तन की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड से लोगों को मकर संक्रांति पर सुबह निकली धूप से काफी राहत मिली। लोग कयास लगाए बैठे थे कि अब मौसम में परिवर्तन आएगा और ठंड का असर आने वाले दिनों में कम देखने को मिलेगा। सोमवार को सुबह घना कोहरा आने और शीतलहर से लोग कांप उठे। दोपहर में धूप निकलने पर राहत महसूस की।
नए साल से शुरू हुआ बर्फीली हवाओं से मौसम में गलन को लेकर लोग परेशान दिखाई थे। ठंड और गलन के साथ कोहरे से लोगों का जीना मुहाल था। धूप के इंतजार में लोगों का पूरा दिन बीत रहा था। रविवार को मकर संक्रांति वाले दिन सुबह निकली तेज धूप के बाद लोगों को लगा कि मौसम फिर खराब होगा, ठंड बढ़ेगी, लेकिन रात तक मौसम साफ रहा। शीतलहर का कहर थम सा गया था। इस बीच मकर संक्रांति के दूसरे दिन सोमवार सुबह लोगों की आंख खुली तो नजारा कुछ और था, घने कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार धीमी थी, शीतलहर का कहर जारी था। दोपहर में सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो लोगों को राहत मिली। लगातार दूसरे दिन में धूप निकलने और मौसम साफ होने की वजह से लोग अपने काम-काज में जुटे दिखे। शाम चार बजते ही मौसम ने करवट ली और ठिठुरन बढ़ गई। बाजारों में दिन में जहां रौनक दिखी वहीं शाम को सन्नाटा दिखा। कपड़ा दुकान पर भी अन्य दिन के मुकाबले भीड़ कम दिखी।